उल्लू दिखना शुभ या अशुभ, रात में दिखे तो क्या संकेत, पढ़ें क्या कहता है शास्त्र

सनातन धर्म में पशु-पक्षियों का विशेष महत्व हैं। उनमें से एक उल्लू है। हिंदू धर्म में उल्लू से जुड़ी कई मान्यताएं हैं। लक्ष्मी देवी लक्ष्मी का वाहन है। उल्लू अक्सर रात्रि में दिखाई देते हैं। कई लोगों का मानना है कि उल्लू का दिखना शुभ और अशुभ दोनों होता है। उल्लू के बारे में कई मान्यताएं हैं।

सफेद उल्लू दिखना शुभ

शास्त्रों के अनुसार, सफेद उल्लू का दिखना शुभ होता है। सफेद उल्लू कम ही देखने को मिलता है। यदि सफेद उल्लू दिख जाए तो माना जाता है कि जीवन की सारी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। हिंदू धर्म में सफेद उल्लू को पूर्वजों की आत्मा कहा जाता है। अगर किसी जातक को सफेद उल्लू दिखाई दें तो इसका मतलब है कि उसके पूर्वज उसके साथ हैं।

लगातार उल्लू का दिखना

अगर आपको रात में अचानक उल्लू दिख जाए। वो आपकी और उल्लू की आंख मिल जाए तो आपके जीवन में खुशियां आने वाली है। ये संकेत है कि आपके जीवन से आर्थिक परेशानियां खत्म होने वाली है।

दिन में उल्लू का दिखना

उल्लू का दिन के समय दिखना भी शुभ माना जाता है। यह संकेत देता है कि आपको भाग्य प्राप्त होगा। साथ ही जीवन में कुछ सकारात्मक घटित होने वाला है। शुभ समाचार मिल सकता है।

रात में उल्लू का दिखना

उल्लू शर्मीले होते हैं। ये बहुत ही कम नजर आते है, लेकिन अगर रात के समय दिख जाए तो ये अत्यंत शुभ माना जाता है। रात्रि के समय उल्लू का दिखना संकटों से मुक्ति का संकेत देता है। यह करियर में उन्नति का संकेत भी देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds