मिजोरम-मणिपुर से सुरक्षा बलों ने बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए, पुलिस चला रही तलाशी अभियान

आइजोल। असम राइफल्स ने मिजोरम और मणिपुर से बड़ी संख्या में हथियार और गोला बारूद बरामद किए हैं। आइजीएआर (पूर्व) के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस ने पुख्ता जानकारी पर गत 15 फरवरी को रुआट रुआती एंटरप्राइज के निकट चल्तलांग सैरंग रोड के सामान्य क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया।

एक आरोपित गिरफ्तार

तलाशी के दौरान डेटोनेटर (नंबर 8) के 165 बक्से (प्रत्येक में 100) और 993 सेंटीमीटर सेफ्टी फ्यूज बरामद कर एक आरोपित लालरुनमाविया को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं असम राइफल्स ने मणिपुर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर कांगपोकपी जिले के कोउब्रू रिज के सामान्य क्षेत्र से भी बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए। इनमें मैगजीन के साथ एसएलआर, एक नौ एमएम की पिस्तौल, 36 हैंड ग्रेनेड और 7.62 एमएम के 10 लाइव राउंड थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds