लॉगिन

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी : नक्सलियों के टॉप लीडर व केंद्रीय कमेटी के नेता 1 करोड़ के ईनामी सहदेव मुठभेड़ में ढेर

Chhattisgarh September 15, 2025 रिपोर्टर: shailesh
सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी : नक्सलियों के टॉप लीडर व केंद्रीय कमेटी के नेता 1 करोड़ के ईनामी सहदेव मुठभेड़ में ढेर

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी : नक्सलियों के टॉप लीडर व केंद्रीय कमेटी के नेता 1 करोड़ के ईनामी सहदेव मुठभेड़ में ढेर

रायपुर/झारखण्ड। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ मिल रही बड़ी कामयाबी के बीच पड़ोसी राज्य झारखण्ड में भी सुरक्षाबलों ने माओवादियों के खिलाफ बड़ी और असरदार कार्रवाई की है। झारखण्ड के हजारीबाग में मुठभेड़ में कोबरा 209 बटालियन के जवानों ने माओवादियों के टॉप लीडर और केंद्रीय कमेटी के नेता सहदेव को मार गिराया है।

इस एनकाउंटर में तीन बड़े नक्सलियों की मौत हुई है, इनमें 25 लाख का इनामी चंचल भी शामिल है। सभी नक्सलियों पर अलग-अलग राज्यों में करोड़ो रुपए का इनाम घोषित था। झारखण्ड में हुए बड़े माओवादी हमलों में इन नक्सलियों की भूमिका रही है।

पुलिस ने बताया है कि, सीसी मेंबर सहदेव पर एक करोड़ रुपये जबकि जोनल कमेटी सदस्य चंचल पर 25 लाख रुपये का इनाम था। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल का जायजा लिया गया जिसमें तीन एके-47 ऑटोमैटिक हथियार भी जवानों ने किया रिकवर किया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds