CG : सुरक्षाबल के जवानों ने दो मिलिशिया सदस्यों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने रखा था इनाम

बीजापुर : बीजापुर जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से सुरक्षाबल के जवानों ने एक पुरुष और एक महिला नक्सली मिलिशिया सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत गुरुवार को कुटरू थाना और डीआरजी के जवानों द्वारा एरिया डॉमिनेशन के दौरान अम्बेली से एक महिला नक्सली शांति उर्फ सोनी उर्फ सोनम कवासी पिता दशरू कवासी उम्र 30 निवासी अम्बेली को पकड़ा गया।

पकड़ी गई महिला नक्सली मिलिशिया सदस्य पर पुलिस अधीक्षक बीजापुर द्वारा 5000 का ईनाम घोषित है। उसके विरुद्ध कुटरू थाना में दो स्थायी वारंट लंबित हैं। वहीं फरसेगढ़ थाना, डीआरजी और छसबल 13वीं वाहिनी की संयुक्त टीम द्वारा एरिया डॉमिनेशन के दौरान चिन्तनपल्ली से एक नक्सली मिलिशिया सदस्य लेकाम बुधराम पिता चिन्ना लेकाम उम्र 20 निवासी चिन्तनपल्ली को पकड़ा गया।

बुधराम 25 नवंबर 2023 को ग्रामीण से मारपीट करने व लूट की घटना में शामिल था। इसके गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक बीजापुर द्वारा 10000 का ईनाम उद्घोषित किया गया है। पकड़े गए नक्सलियों के विरुद्ध कुटरू और फरसेगढ़ थाना में कार्रवाई करते हुए न्ययालय के समक्ष पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds