लॉगिन

अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, कुकर बम-बारूद समेत जंगल से भारी मात्रा में नक्सल डंप बरामद

Chhattisgarh September 30, 2025 रिपोर्टर: shailesh
अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, कुकर बम-बारूद समेत जंगल से भारी मात्रा में नक्सल डंप बरामद

अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, कुकर बम-बारूद समेत जंगल से भारी मात्रा में नक्सल डंप बरामद

नारायणपुर. नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी है. इस बीच जवानों ने नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के जंगलों में बड़ी सफलता हासिल की है. एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान मोहनार-तोयापारा मुख्य मार्ग से नक्सलियों का डंप सामान बरामद हुआ है. मौके से भरमार बंदूक, प्रेशर कूकर बम समेत विस्फोटक सामग्री जब्त किया गया है.

दरअसल, धनोरा थाना क्षेत्र में 29 सितंबर को नक्सल विरोधी अभियान चलाया गया. इस दौरान आईईडी होने की आशंका पर बीडीएस टीम ने सर्च किया. आशंका जताई गई कि बरामदगी स्थल के आसपास नक्सलियों की नेलनार एरिया कमेटी की सक्रियता है. यह कार्रवाई जिला बल, आईटीबीपी 29वीं वाहिनी की “ई” समवाय और थाना धनोरा में तैनात जिला बल के जवानों ने की है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds