लॉगिन

सुरक्षा बलो को मिली बड़ी सफलता, कुख्यात नक्सली चैनू उर्फ सन्नु अमलू गिरफ्तार

Chhattisgarh October 2, 2025 रिपोर्टर: shailesh
सुरक्षा बलो को मिली बड़ी सफलता, कुख्यात नक्सली चैनू उर्फ सन्नु अमलू गिरफ्तार

सुरक्षा बलो को मिली बड़ी सफलता, कुख्यात नक्सली चैनू उर्फ सन्नु अमलू गिरफ्तार

पखांजूर। कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में पुलिस ने एक सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सली चैनू उर्फ सन्नु अमलू मट्टामि को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर विभिन्न थानों में नक्सली गतिविधियों और अपराधों के मामले दर्ज हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह नक्सली आगजनी, मुठभेड़ और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी गतिविधियों में शामिल रहा है।

पुलिस की ओर से बताया गया कि गिरफ्तारी गढ़चिरौली जिले के भामरागढ़ क्षेत्र में हुई। पुलिस की विशेष टीम और स्थानीय जवानों द्वारा इलाके में सर्चिंग अभियान चलाया गया, जिसमें आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली। जांच में पता चला कि चैनू उर्फ सन्नु अमलू मट्टामि ने वर्षों से नक्सली गतिविधियों में भाग लिया। आरोपी पर आगजनी, सरकारी संपत्ति को नुकसान, और मुठभेड़ में भाग लेने के आरोप हैं। पुलिस का कहना है कि यह गिरफ्तारी क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों को नियंत्रित करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अहम है।

कांकेर एसपी की अपील और चेतावनी कांकेर एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला ने जवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि पुलिस लगातार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कार्रवाई कर रही है। उन्होंने सभी नक्सलियों से आत्मसमर्पण करने की अपील की और चेतावनी दी कि यदि कोई नक्सली आत्मसमर्पण नहीं करेगा तो उसे सर्चिंग और ऑपरेशन का सामना करना पड़ेगा, और इसके परिणाम गंभीर होंगे। एसपी ने खासतौर पर उन लोगों को चेतावनी दी जो शहरी इलाकों से नक्सलियों को सहयोग, सामग्री या फंड मुहैया कराते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी नक्सलियों का समर्थन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds