दिल्ली मे सीजन की सबसे ठंडी सुबह 1.8 डिग्री सेल्सियस….

रायपुर। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों ठंड का कहर चरम पर है। गुरुवार को 2.2 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए, दिल्ली में आज सीजन की सबसे ठंडी सुबह 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। दिल्ली के आजानगर में शुक्रवार सुबह तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस तरह लगातार तीसरे दिन दिल्ली में सुबह कई पहाड़ी राज्यों से ज्यादा ठंडी रही।

गुरुवार को पारा लुढ़का था..

पारा गिरने के साथ ही पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी जारी है। दिल्ली में आज भी सुबह बेहद सर्द है. गुरुवार को दिल्ली कई पहाड़ी इलाकों से भी ज्यादा ठंडी रही, जहां पारा माइनस 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। हालांकि कल से राहत की उम्मीद है। दिल्ली में कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच लोग खुद को गर्म रखने के लिए आग का सहारा लेते हैं।

कल से उत्तर पश्चिम भारत में स्थिति में सुधार होगा..

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण सात जनवरी से उत्तर पश्चिम भारत से स्थिति में सुधार होने लगेगा. पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों के लोगों को अपने घरों में शरण लेने को मजबूर कर दिया।

कोहरे की चपेट में 14 ट्रेनें..

रेलवे के एक प्रवक्ता के अनुसार, कम से कम 12 ट्रेनें डेढ़ से छह घंटे की देरी से दिल्ली पहुंचीं और दो को डायवर्ट करना पड़ा। दिल्ली एयरपोर्ट ने भी कोहरे की वजह से लो विजिबिलिटी अलर्ट जारी किया है।

Back to top button