लोकतंत्र को निरंकुशता के चंगुल से बचाने में मददगार होगा SC का फैसला, कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना

नई दिल्ली। कांग्रेस ने चंडीगढ मेयर चुनाव के नतीजे पलटने के चुनाव अधिकारी अनिल मसीह के करतूत को अवैध ठहराते हुए आम आदमी पार्टी-कांग्रेस के उम्मीदवार को मेयर निर्वाचित घोषित करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह भारत के लोकतंत्र को बचाने में मददगार साबित होगा।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 2024 के चुनाव में भारतीय लोकतंत्र के दोराहे पर होने की टिप्पणी करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने लोकतंत्र को ‘निरंकुश भाजपा’ के चंगुल से बचाया है जिसने चुनाव में गंदे हेरफेर का सहारा लिया था।

शीर्ष अदालत के फैसले के तत्काल बाद खरगे ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने लोकतंत्र को निरंकुश भाजपा के चंगुल से बचाया है, जो गंदे चुनावी हेरफेर का सहारा लेती थी। चंडीगढ मेयर चुनाव में संस्थागत तोड़फोड़ मोदी-शाह की लोकतंत्र को कुचलने की कुटिल साजिश का एक छोटा सा हिस्सा मात्र है। सभी भारतीयों को हमारे संविधान पर इस हमले का सामूहिक रूप से मुकाबला करना चाहिए। कभी नहीं भूलें। 2024 के लोकसभा चुनाव में हमारा लोकतंत्र दोराहे पर होगा।

कांग्रेस ने भी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आभार जताया। साथ ही पार्टी ने कहा कि हम सभी देशवासियों को साथ मिलकर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करनी है जो हम सभी का कर्तव्य ही नहीं देश के प्रति हमारी साझी जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds