मैक्सिको की संसद में दिखाए गए ‘एलियन शवों’ को वैज्ञानिकों ने सिरे से नकारा, कहा यह धोखाधड़ी है

मेक्सिको सिटी : मेक्सिको की संसद में आयोजित किए गए एक लाइव इवेंट में एलियन की लाशें दिखाई गई हैं। अब दुनियाभर में ये बहस छिड़ गई है कि क्या वाकई में एलियन का वजूद है? दावा किया गया है कि ये एलियन के शव 1000 साल पुरानी है। मगर, वैज्ञानिकों ने मैक्सिकन कांग्रेस में दिखाए गए एलियन के कथित शव को धोखाधड़ी बताया है।

एलियन और यूएफओ के मेक्सिको के खुलासे के बाद दुनिया में परजीवियों को लेकर रुचि बढ़ गई है। मेक्सिको कांग्रेस ने अपनी सार्वजनिक सुनवाई के दौरान आधिकारिक तौर पर दो कथित एलियन लाशों को दुनिया के सामने रखा। यूफोलॉजिस्ट जेमी मौसन ने दो छोटी ममीकृत लाशों का खुलासा किया। मेक्सिको ने कहा कि दोनों एलियन की लाशें पेरू के कुस्को से बरामद की गईं हैं।

एलियन को लेकर मेक्सिको से पहले अमेरिका ने दावा किया था। जब अमेरिकी वायु सेना के एक पूर्व खुफिया अधिकारी ने दावा किया था कि अमेरिका साल 1930 के दशक से ही एलियन की मौजूदगी के बारे में जानता है।

हमने अभी तक शवों को एलियन नहीं माना- जैमे मौसन

मैक्सिकन पत्रकार जोस जैमे मौसन ने कहा कि “यह सबसे बड़ा सबूत है। अगर डीएनए हमें दिखा रहा है कि दोनों शव एलियन के हैं और दुनिया में ऐसा कुछ भी नहीं दिखता है, तो हमें इसे ऐसे ही लेना चाहिए।” लेकिन उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वह अभी तक इन्हें एलियन के रूप में संदर्भित नहीं करना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds