स्कूली ई रिक्शा अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकराई, तीन छात्र व रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल

जशपुरनगर : नगर में स्कूली बच्चो से भरी ई रिक्शा अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना मे 12 छात्र से घायल हो गए है। ई रिक्शा चालक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मामला जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के नटकेला गाँव की है।

जानकारी के अनुसार शनिवार को जुजगु मे संचालित एक निजी स्कुल के छात्रों को नटकेला से लेकर जुजगु की ओर आ रही थी। इसी दौरान नटकेला के पास, ई रिक्शा अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से जा टकराई दुर्घटना मे ई रिक्शा बुरी तरह से क्षति ग्रस्त हो गई। घटना के समय वाहन मे 12 छात्र सवार थे। दुर्घटना मे तीन छात्र और ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हुए है। इन्हे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। शेष घायलो का इलाज बगीचा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे चल रहा है।

ई रिक्शा में स्कूल जा रहे बच्चों की संख्या 12 थी। क्या ई रिक्शा में बैठक व्यवस्था से अधिक बच्चे थे। साथ ही बारिश के मौसम में असावधानी के कारण अक्सर घटनाएं घट जाती है। वाहन के पेड़ से टकराने का क्या कारण था यह स्पष्ट नहीं है। पेड़ के बगल में खेत है और काफी गड्ढा है वाहन टकरा कर खड़े हो गया पलट के स्थिति में एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds