14 फरवरी को शनि और सूर्य का होगा मिलन, इन राशियों को देगा डबल लाभ

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों का गोचर कई बार ग्रहों का मिलन कराता है। सूर्य और शनि ग्रह का विशेष महत्व है। रिश्ते में दोनों पिता-पुत्र हैं। दोनों के बीच मतभेद रहते हैं। सूर्य और शनि की युति शुभ नहीं मानी जाती है, लेकिन कुछ राशियों पर इसका शुभ प्रभाव पड़ता है। इस साल की बसंत पंचमी बेहद खास होने वाली है। करीब 30 साल बाद रवि और शनैश्चर का कुंभ राशि में मिलन होगा।

बसंत पंचमी शुभ मुहूर्त

माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 13 फरवरी को दोपहर 2.41 मिनट पर होगी। इसका समापन 14 फरवरी को दोपहर 12.09 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, बसंत पंचमी 14 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन सरस्वती पूजा का मुहूर्त सुबह 07.01 मिनट से दोपहर 12.35 मिनट तक है।

मेष राशि

करियर संबंधी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। तनावमुक्त महसूस करेंगे। किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे। प्रभावशाली व्यक्ति के साथ मिलने का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि

इस राशिवालों के लिए यह संयोग शुभ रहेगा। प्रेम प्रसंग में सफलता मिल सकती है। व्यापार के लिए यह अवधि अनुकूल रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। अविवाहितों को खुशखबरी मिल सकती है। किसी मित्र से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा करेंगी।

सिंह राशि

सूर्य और शनि के मिलन से सिंह राशि वालों को लाभ होगा। सुकून और शांति से फरवरी माह व्यतीत होगा। अगर किसी इंटरव्यू में शामिल होंगे तो उसमें सफलता मिलना तय है। ऋण संबंधी मामलों में राहत मिलेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds