CG में सरपंचों की हड़ताल शुरू : कोरोनाकाल में व्यर्थ गए 2 साल का कार्यकाल बढ़ाया जाए, 13 सूत्री मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों की एक दिन की हड़ताल शुरू हो गई है। सारे सरपंच नवारायपुर के तूता धरना स्थल पर धरना दे रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि प्रदेशभर के सरपंच 13 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस प्रदर्शन की खास बात यह है कि बिहार, महाराष्ट्र के सरपंच पदाधिकारी भी इन सरपंचों को समर्थन देने पहुंचे हैं। बता दें की प्रदेशभर के सरपंचों द्वारा कोरोनाकाल में व्यर्थ गए 2 साल का कार्यकाल बढ़ाने, मानदेय बढ़ाने और आवास परियोजना की राशि जारी करने की मांग की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds