SARANGARH NEWS : सारंगढ़ में शानदार मनाया गया जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : राज्य सरकार के पूर्व मंत्री और वर्तमान मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का शानदार आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़ में किया गया।

इस कार्यक्रम की शुरुआत में भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना किया गया। लाइव कार्यक्रम से पीएम मोदी के भाषण को सभा में शामिल सभी नागरिकों ने सुना। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति में जय बूढ़ादेव कर्मा पार्टी भंडोरा, सारंगढ़ में जशपुर जिले के आदिवासी समाज के सरकारी कर्मी के समूह द्वारा शानदार नृत्य, बरमकेला, लेंधरा, साल्हेओना, बिलाईगढ़, सारंगढ़ भटगांव के प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रावास के बालक एवं बालिका के समूह और स्वामी आत्मानंद स्कूल बरमकेला तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़ के स्कूली बालिकाओं और नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds