लॉगिन

संजय सिंह ने भाजपा पर लगाया आरोप: अवैध तरीके से हुई केजरीवाल की गिरफ्तारी

National December 23, 2024 रिपोर्टर: Mahima Yadav
संजय सिंह ने भाजपा पर लगाया आरोप: अवैध तरीके से हुई केजरीवाल की गिरफ्तारी

संजय सिंह ने भाजपा पर लगाया आरोप: अवैध तरीके से हुई केजरीवाल की गिरफ्तारी

Sanjay Singh Targeted BJP: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया है कि शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को अवैध रूप से गिरफ्तार किया गया था। उन्हें 6 महीने तक अवैध रूप से जेल में रखा गया। उन्होंने सवाल उठाया कि अब केजरीवाल के छह महीने कौन वापस करेगा?

‘अरविंद केजरीवाल को फर्जी मामले में किया गया गिरफ्तार’ 

दरअसल, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर गृह मंत्रालय से अनुमति के लिए फाइल भेजी गई है। इसमें खुद गृह मंत्रालय के लोगों ने स्वीकार किया है कि केजरीवाल को अवैध तरीके से गिरफ्तार किया गया। अब ये साबित हो गया है कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ फर्जी मामला बनाकर उन्हें जेल में रखा गया। भाजपा की जांच एजेंसियों ने केजरीवाल को बिना गृह मंत्रालय और बिना एलजी की मंजूरी के गिरफ्तार किया था। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को कानून प्रक्रिया पर यकीन नहीं है। बीजेपी सरकार द्वारा केजरीवाल की ये गिरफ्तारी सरासर गैरकानूनी थी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds