सांप्रदायिक हिंसा को लेकर संजय राउत का आरोप- जहां-जहां भाजपा को हार का डर, वहां हो रहे दंगे

मुंबई : पश्चिम बंगाल, बिहार आदि राज्यों में सांप्रदायिक हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। अब शिवेसना (उद्धव ठाकरे) नेता संजय राउत ने आरोप लगाया है कि यह हिंसा सुनियोजित तरीके से हो रही है और उन्होंने इसका आरोप भाजपा पर लगाया है। संजय राउत ने कहा कि बंगाल में भाजपा सुनियोजित तरीके से हिंसा करा रही है…जब भी चुनाव नजदीक आते हैं या जहां भाजपा को हार का डर रहता है या फिर जहां भाजपा कमजोर है, वहां दंगे होते हैं।

रामनवमी से शुरू हुई हिंसा

बता दें कि पश्चिम बंगाल और बिहार में रामनवमी के दिन शुरू हुई सांप्रदायिक हिंसा अभी तक थमी नहीं है। बिहार का नालंदा, सासाराम और पश्चिम बंगाल का हावड़ा और हुगली दंगे की आग में झुलस रहे हैं। पुलिस ने बिहार में हिंसा के मामले में 187 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं पश्चिम बंगाल में अभी तक हिंसा के मामलों में 57 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

नालंदा में हालात नियंत्रण में

नालंदा में फिलहाल नियंत्रण में लग रहे हैं। नालंदा के जिलाधिकारी ने बताया कि शहर में स्थिति नियंत्रण में है। दुकानें खुली हुई हैं। हर वार्ड में एक शांति कमेटी का गठन किया गया है। साथ ही एक शांति मार्च का भी आयोजन किया है। नालंदा में हिंसा मामले में अभी तक 130 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शहर में चार अप्रैल तक इंटरनेट सेवाएं बंद हैं।

सभी  शैक्षणिक संस्थान भी चार अप्रैल तक बंद रखे गए हैं। बिहार हिंसा को लेकर भाजपा विधायकों ने विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button