शोएब मालिक से सानिया मिर्जा को लेना पड़ा तलाक? रिपोर्ट से सामने आई वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान!

नई दिल्ली : पाकिस्तान टीम के क्रिकेटर शोएब मलिक और पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की शादी में काफी समय से दरार की खबरें चल रही थी। इस बीच सानिया मिर्जा से तलाक लेने के बाद शोएब मलिक ने तीसरे निकाह कर हर किसी को हैरान कर दिया।

शोएब ने बीते दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की। द पाकिस्तान डेली की एक रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हो गया है कि शोएब मलिक से सानिया मिर्जा को तलाक क्यों लेना पड़ा? आइए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं इसके पीछे की वजह।

इस वजह से टूटा सानिया-शोएब का रिश्ता

37 साल की सानिया मिर्जा को शोएब मालिक का दूसरी महिलाओं से मिलना जुलना पसंद नहीं था। वह काफी समय से इस बात को नजरअंदाज करती रहीं, लेकिन उनके पति शोएब के एक्सट्रामैरिटल अफेयर की वजह से सानिया ने तलाक का कदम उठाया।

पाकिस्तान डैली की रिपोर्ट के अनुसार, शोएब मलिक के परिवार के सदस्य उनकी तीसरी शादी में शामिल नहीं हुए। मलिक की बहन भी सानिया से तलाक लेने के फैसले से खुश नहीं नजर आई। यह दावा किया जा रहा है कि सानिया मलिक के एक्सट्रामैरिटल अफेयर से तंग आ चुकी थीं।

बता दें कि शोएब ने सना से शादी कर इस बात को साफ कर दिया कि उन्होंने सानिया से तलाक ले लिया है। इस बीच सानिया के पिता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, सानिया ने अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा लोगों की नजरों से दूर रखा।

आज उन्हें यह बताने की जरूरत आ गई है कि शोएब और उनका तलाक हुए कुछ महीने हो चुके हैं। उन्होंने शोएब को उनके जीवन की नई पारी की शुभकामनाएं दी हैं। उनके जीवन के इस संवेदनशील दौर में, हम सभी फैंस से अनुरोध करते है कि किसी भी तरह की अटकलों को न मानें और उनकी गोपनीयता का सम्मान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds