संदीप प्रजापति हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, सीरियल क्रिमिनल टाइप के आरोपी का है छत्तीसगढ़ से कनेक्शन

भोपाल/रायपुर। राजधानी भोपाल के संदीप प्रजापति हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ढाई महीने बाद आरोपी अवकेश को पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है। वह नाम और हुलिया बदलकर ठिकाना बदल रहा था। बता दें कि आरोपी ने पिछले साल दिसंबर में संदीप प्रजापति का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी और लाश को रातापानी टाइगर रिजर्व के सलकनपुर जंगल में छोड़कर फरार हो गया था।

पुलिस की जांच में मालूम चला है कि आरोपी सीरियल क्रिमिनल टाइप का है। उसका असली नाम विकास जायसवाल है। वह छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के कटघोरा गांव का रहने वाला है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके कई महिलाओं से अवैध संबंध थे। उसने अब एक 5 शादियां की थी और कई महिलाएं से उसके अवैध संबंध भी थे। आरोपी जहां रहता था, वहां पैसा दिखाकर उन्हें अपने जाल में फंसा लेता था। आरोपी हर जगह फर्जी आईडी के जरिए रहता था।

आरोपी के खिलाफ कई जिलों और प्रदेशों में अपराध दर्ज है। उसके अन्य साथियों उत्कर्ष और आदर्श ट्रक लाइन में काम करने से संबंध में आए थे।अपराध छुपाने के लिए महिलाओं का सहारा लेता था। आरोपी की तलाश में पुलिस ने कई राज्य में छापेमारी की थी। 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था। साथ ही कमिश्नरेट से 30 हजार का इनाम घोषित था। यह है पूरा मामला मृतक संदीप प्रजापति बीते 2 दिसंबर को छोला थाना क्षेत्र से गायब हुआ था। आरोपी अवकेश ने अपहरण वाले दिन ही उसकी हत्या कर दी थी।

इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए संदीप के फोन से ही उसके परिजनों को फोन किया और कहा कि युवक उसके कब्जे में है। जिससे लगे कि युवक जिंदा है और पुलिस उसकी तलाश करती रहे और वह तब तक बिहार फरार हो जाए। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर 3 दिन तक रातापानी टाइगर रिजर्व में सर्चिंग की। जिसके बाद शुक्रवार शाम करीब 8 बजे संदीप प्रजापति का शव रातापानी टाइगर रिजर्व के देलावाड़ी रेंज में बरामद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds