लॉगिन

राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में समीर, संजीव व अंजू ने मारी बाजी

Sports December 15, 2023 रिपोर्टर: shailesh
राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में समीर, संजीव व अंजू ने मारी बाजी

राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में समीर, संजीव व अंजू ने मारी बाजी

बिलासपुर : अंतर परिक्षेत्र महाविद्यालय राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 व 200 मीटर दौड़ में समीर और 400 मीटर में संजीव ने बाजी मारी। वहीं 5000 मीटर में मनीष ने विजेता रहे। इसी तरह महिला वर्ग में आयोजित 100 मीटर दौड़ में अंजू , 400 मीटर में प्रथम भगवती को जीत मिली। सभी इवेंट होने के बाद प्रतियोगिता का विधिवत समापन किया गया।

यह स्पर्धा दो दिवसीय थी। इसमें सबसे पहले पुरुष वर्ग में 100 मीटर दौड़ में समीर प्रथम रहे तो द्वितीय स्थान करण और यशवंत तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह 200 मीटर में भी समीर का दबदबा रहा। वहीं शिवम द्वितीय और जान तृतीय स्थान रहे। 400 मीटर में संजीव प्रथम, शिवम द्वितीय व प्रशांत तृतीय, 800 मीटर में प्रथम गिरीश, द्वितीय सूरत, तृतीय चंद्र प्रकाश, 1500 मीटर में प्रथम चंद्र प्रकाश, द्वितीय सूरज, तृतीय शिरीष कुमार, 5000 मीटर में प्रथम मनीष रहे।

10000 मीटर में प्रथम ओंकार वर्मा और द्वितीय आशुतोष एवं तृतीय अनिल स्थान पर रहे। इसके बाद 20000 मीटर रेस वाक हुआ। इसमें विष्णु प्रथम, द्वितीय चित्र सेन व तृतीय रंजीत, 110 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम कृष्ण , द्वितीय पनकुराम और तृतीय स्थान योगेश ने प्राप्त किया। इसी तरह 400 मीटर में देवेश सिंह प्रथम स्थान पर रहे। मुकाबलों के बाद विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। इसी तरह 100 मीटर महिला वर्ग में प्रथम अंजू , द्वितीय निशा व तृतीय स्थान पर ममता रहीं। इसके अलावा 200 मीटर में निशा प्रथम, 400 मीटर में भगवती प्रथम, 800 मीटर में शाहीन खातून प्रथम स्थान पर रहीं। 1500 मीटर में प्रियंका प्रथम स्थान पर रहीं।

ऊंची व लंबी कूद में सत्यजीत अव्वल

प्रतियोगिता के दौरान ऊंची कूद का मुकाबला भी हुआ। इसमें सत्यजीत प्रथम रहे। वहीं रुपेंद्र द्वितीय व तृतीय लोकेश और लंबी कूद में सत्यजीत प्रथम स्थान पर रहे। इस दौरान गोला फेंक का मुकाबला हुआ। इसमें प्रथम पुरुषोत्तम, द्वितीय मोहम्मद अयान व तृतीय गुलशन, तवा फेंक में प्रथम सुजल महाजन, द्वितीय मोहम्मद अयान, तृतीय रुपेश, तार गोला में प्रथम गुलशन, द्वितीय गौतम तृतीय सम्मान, 21 किमी हाफ मैराथन में प्रथम ओंकार, द्वितीय आशुतोष बिन और तृतीय स्थान पर अजय रहे। इसके बाद भाला फेंक में प्रथम स्थान पर चंद्रिका प्रसाद, द्वितीय प्रतीक, तृतीय गौतम रहे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds