नागा चैतन्य की यादो को सहेजे हुए है सामंथा, तलाक के बाद भी नहीं हटाया टैटू

मुंबई : नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु अब शादीशुदा जिंदगी में नहीं हैं, दोनों का तलाक हो चुका है। मगर, सामंथा के शरीर पर बना नागा के नाम का टैटू अभी तक बरकरार है। एक्ट्रेस की हालिया तस्वीरों में उनका टैटू साफ नजर आ रहा है।
सिटाडेल प्रीमियर की सामंथा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबर्दस्त तरीके वायरल हो रही हैं। हर कोई सामंथा के लुक की तारीफ कर रहा है। एक्ट्रेस के शानदार लुक के साथ-साथ फैंस की नजरें उनके टैटू पर ठहर गई हैं। यह टैटू सामंथा की रिब्स पर बना हुआ है, जिसमें Chay लिखा है। दरअसल, यह नागा का निक नेम है।
बता दें कि नागा के साथ रिलेशनशिप में रहते हुए सामंथा ने तीन टैटू बनवाए थे। एक रिब्स पर, दूसरा टैटू उन्होंने बैक पर गुदवाया है, जिसमें YMC लिखा है यानि Ye Maaya Chesave। ये दोनों की पहली फिल्म का नाम है। इस फिल्म में नागा चैतन्य ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। सामंथा ने तीसरा टैटू कलाई पर गुदवाया है। इसमें एरो का निशान बना हुआ है। बिल्कुल ऐसा ही टैटू नागा चैतन्य ने भी अपनी कलाई पर गुदवा रखा है।
बता दें कि नागा चैतन्य और सामंथा ने 2017 में शादी रचाई थी। करीब चार साल की शादीशुदा जिंदगी के बाद 2021 में दोनों ने तलाक ले लिया। सामंथा के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म ‘शाकुंतलम’ रिलीज हुई है। इसे दर्शकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इसके अलावा सामंथा ‘सिटाडेल’ के हिंदी संस्करण में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी।