लॉगिन

सक्ती जिले ने आवास निर्माण में बनाया नया कीर्तिमान, 30,512 आवास पूर्ण कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त

Chhattisgarh October 8, 2025 रिपोर्टर: shailesh
सक्ती जिले ने आवास निर्माण में बनाया नया कीर्तिमान, 30,512 आवास पूर्ण कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त

सक्ती जिले ने आवास निर्माण में बनाया नया कीर्तिमान, 30,512 आवास पूर्ण कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त

रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत नवगठित सक्ती जिला ने उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज करते हुए वर्ष 2024-25 में तीस हजार पांच सौ बारह आवासों का निर्माण पूर्ण किया है। इस सफलता के साथ सक्ती जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

सक्ति जिले में वर्ष 2016 से  वर्ष 2023 तक कुल 44 हजार 319 आवासों का निर्माण पूर्ण किया गया, जो 95 प्रतिशत उपलब्धि को दर्शाता है। इनमें जिला गठन के उपरांत 10 हजार 182 आवास शामिल हैं। इसी क्रम में वर्ष 2024-25 की कार्ययोजना के अंतर्गत 30 हजार 512 आवास पूर्ण कर, सक्ती जिला राज्य का तीसरा ऐसा जिला बना है जिसने 30 हजार से अधिक आवास निर्माण कार्य पूरे किए हैं। इस प्रकार अब तक कुल 74 हजार 831 आवास निर्माण कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। यह उपलब्धि ग्रामीण विकास और जीवन स्तर सुधार की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध हो रही है। जिले में शासन की योजनाओं को पात्र परिवारों तक समयबद्ध तरीके से पहुँचाने की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

यह उपलब्धि प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य केवल मकान बनाना नहीं, बल्कि हर ग्रामीण परिवार को सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है। नवगठित सक्ति जिले में सफलता टीमवर्क, समर्पण और ग्रामीणों के सहयोग का परिणाम है। यह उपलब्धि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में सभी विभागों के सामूहिक प्रयासों से ही यह सफलता संभव हुई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds