लॉगिन

साक्षी मलिक की अपील, बोलीं- तदर्थ समिति की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेें पहलवान

Sports January 19, 2024 रिपोर्टर: shailesh
साक्षी मलिक की अपील, बोलीं- तदर्थ समिति की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेें पहलवान

साक्षी मलिक की अपील, बोलीं- तदर्थ समिति की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेें पहलवान

नई दिल्ली : भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीडऩ के आरोप लगाने वाली रियो ओलंपिक की पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक ने पहलवानों से गुहार लगाई है कि वह तदर्थ समिति की ओर से जयपुर में कराई जाने वाली राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लें।

उन्होंने पहलवानों से अपील की है कि वे निलंबित कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह की ओर से कराई जा रही राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग नहीं लें। उन्होंने कहा कि तदर्थ समिति की ओर से 2 से पांच फरवरी को कराई जा रही चैंपियनशिप को सरकार से मान्यता प्राप्त है। साक्षी ने संजय सिंह के कुश्ती महासंघ का अध्यक्ष बनने के विरोध में कुश्ती से संन्यास ले लिया था।

दरअसल, हाल ही में भारतीय कुश्ती महासंघ के निलंबन के बाद भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने खिलाड़ियों की सुविधा के लिए तीन सदस्यीय तदर्थ समिति का गठन कर दिया। मेरठ के भूपिंदर सिंह बाजवा की अध्यक्षता में समिति कुश्ती महासंघ का काम संभालेगी। समिति के सदस्यों में पूर्व हॉकी ओलंपियन एमएम सोमाया और राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी मंजूषा कंवर शामिल हैं। भारतीय वूशु संघ के अध्यक्ष रहे बाजवा पिछली तदर्थ समिति में भी सदस्य थे। बाजवा ने एलान किया कि जनवरी में कुश्ती की जूनियर और सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप होगी। इसके बाद, ओलंपिक क्वालिफाइंग की तैयारियों के लिए राष्ट्रीय शिविर लगाया जाएगा।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds