साय सरकार की पालिका-पंचायतों को बड़ी सौगात.. निकाय चुनाव से पहले जारी की 65.72 करोड़ रुपए की पार्षद निधि

रायपुर: नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के 166 नगरीय निकायों को चुंगी क्षतिपूर्ति मद के अंतर्गत कुल 65 करोड़ 72 लाख 24 हजार 500 रुपए की पार्षद निधि आबंटित की है। विभाग द्वारा राज्य की 14 नगर निगमों को 21 करोड़ 96 लाख रुपए, 44 नगर पालिकाओं को 19 करोड़ 46 लाख 24 हजार 500 रुपए और 108 नगर पंचायतों को 24 करोड़ 30 लाख रुपए जारी किए गए हैं।उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय निकायों को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए चुंगी क्षतिपूर्ति मद के अंतर्गत पार्षद निधि की शेष 50 प्रतिशत राशि जारी की गई है।

नगरीय प्रशासन विभाग ने रायपुर, भिलाई और बिलासपुर नगर निगमों में प्रत्येक को दो करोड़ दस लाख रुपए की पार्षद निधि जारी की है। बिरगांव, धमतरी, रिसाली, भिलाई-चरोदा और चिरमिरी नगर निगमों में प्रत्येक को एक करोड़ 20 लाख रुपए तथा जगदलपुर, रायगढ़ और अंबिकापुर नगर निगमों में प्रत्येक को एक करोड़ 44 लाख रुपए की पार्षद निधि जारी की गई है। विभाग द्वारा दुर्ग नगर निगम को एक करोड़ 80 लाख रुपए, राजनांदगांव को एक करोड़ 53 लाख रुपए तथा कोरबा नगर निगम को दो करोड़ एक लाख रुपए की पार्षद निधि आबंटित की गई है।

चुंगी क्षतिपूर्ति मद में विभाग द्वारा तिल्दा-नेवरा, कोंडागांव, मुंगेली और मनेंद्रगढ़ नगर पालिकाओं में प्रत्येक को 49 लाख 50 हजार रुपए, गोबरा नवापारा, बलौदाबाजार, बेमेतरा, कांकेर और दीपका नगर पालिकाओं में प्रत्येक को 47 लाख 25 हजार रुपए, गरियाबंद, बागबहरा, सरायपाली, अहिवारा, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, तखतपुर, रतनपुर, कटघोरा, सारंगढ़, बलरामपुर और शिवपुर चर्चा नगर पालिकाओं में प्रत्येक को 33 लाख 75 हजार रुपए आबंटित किए गए हैं।

बालोद, जामुल, खैरागढ़, अकलतरा, जशपुर नगर, बैकुंठपुर और पंडरिया नगर पालिकाओं में प्रत्येक को 45 लाख रुपए, कुनकुरी और डोंगरगढ़ नगर पालिकाओं को 54-54 लाख रुपए तथा बड़े बचेली, किरंदुल, सक्ती, खरसिया और सूरजपुर नगर पालिकाओं में प्रत्येक को 40 लाख 50 हजार रुपए की पार्षद निधि जारी की गई है। विभाग द्वारा आरंग नगर पालिका को 38 लाख 25 हजार रुपए, भाटापारा को 69 लाख 75 हजार रुपए, महासमुंद को 67 लाख 50 हजार रुपए, दल्लीराजहरा और कवर्धा नगर पालिकाओं में प्रत्येक को 60 लाख 75 हजार रुपए, जांजगीर नगर पालिका को 56 लाख 25 हजार रुपए और चांपा को 60 लाख 74 हजार 500 रुपए की पार्षद निधि आबंटित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds