Sahityakar Vinod Shukla: ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने पर साहित्यकार विनोद शुक्ल को वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन ने किया सम्मानित

रायपुर। Sahityakar Vinod Shukla: छत्तीसगढ़ से प्रथम बार ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए चयनित वरिष्ठ साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन ने सम्मान किया है। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के पदाधिकारियों ने श्री शुक्ल के निवास पर जाकर उन्हें सम्मानित किया। श्री शुक्ल को वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के सदस्यों ने इस सम्मान के लिए बधाइयां और शुभकामनाएं देते हुए उनका कुशलक्षेम जाना।

प्रतिष्ठित कवि और साहित्यकार हैं विनोद शुक्ल

Sahityakar Vinod Shukla:  विनोद कुमार शुक्ल हिंदी साहित्य के एक प्रतिष्ठित कवि और लेखक हैं। इनका साहित्य मन के कोनों में छिपी सूक्ष्म अनुभूतियों को शब्द देती हैं। जो पाठक को अपनी ओर खींचती है। उनका साहित्य समकालीन हिंदी कविता को एक नया आयाम देता है। उनकी साहित्य साधना हेतु ज्ञानपीठ पुरस्कार 2025 नमित किया गया है।

ये पहुंचे सम्मानित करने

Sahityakar Vinod Shukla:  इस अवसर पर वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के पदाधिकारियों ने विप्र गौरव सम्मान से सम्मानित करते हुए पुष्पगुच्छ, शॉल और स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा, राष्ट्रीय महासचिव और कान्यकुब्ज ब्राह्मण सभा अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणनिधि मिश्रा, प्रदेश महासचिव द्वय सुनील कुमार ओझा, अजय अवस्थी, प्रदेश सलाहकार रज्जन अग्निहोत्री, संभागीय अध्यक्ष नितिन कुमार झा, महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा, उपाध्यक्ष मिथिलेश रिछारिया और सांस्कृतिक सहसचिव विद्या भट्ट उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds