आज छत्‍तीसगढ़ दौरे पर आएंगे सचिन पायलट, भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

रायपुर : भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट दो फरवरी को छत्‍तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। पायलट का यह दौरा न्याय यात्रा की तैयारियों की समीक्षा पर आधारित होगा। इस दौरान पायलट न्याय यात्रा की तैयारियों के साथ प्रदेश स्तरीय 11 समितियों को भी दिशा-निर्देश देंगे। वे वरिष्ठ नेताओं से साथ बैठक करेंगे। इससे पहले पायलट 26-27 जनवरी को छत्तीसगढ़ दौरे पर थे। उन्होंने राजीव भवन में मैराथन बैठक की थी।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के रूट प्रभारी ने लिया जायजा

इससे पहले भारत जोड़ो न्याय यात्रा के रूट प्रभारी सुशांत मिश्रा बुधवार को राजधानी पहुंचे। उन्होंने राजधानी में एआइसीसी के सचिव विकास उपाध्याय से मुलाकात की। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संचालन के लिए उपाध्याय को प्रदेश के मार्ग-रूट समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इस जिम्मेदारी के मिलने के बाद वे रायगढ़ के लिए रवाना हुए।

उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के रूट प्रभारी के साथ यात्रा प्रवेश के बाद विभिन्न स्थानों का मुआयना किया, जिसकी शुरूआत ओड़िशा आर्डर कनकतोरा एवं रेंगालपाली पहुंचकर की। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे गुल्लू पाण्डा ओड़िसा, दुश्मंतो ओड़िशा, सियाराम ओड़िशा के साथ बैठक एवं मार्ग/रूट का मुआयना किया गया। बाद में रायगढ़ में पूर्व मंत्री एवं विधायक उमेश पटेल, रायगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरूण मालाकार, शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला के साथ बैठक आयोजित कर मार्ग/रूट का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button