लॉगिन

रूस ने यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह को फिर बनाया निशाना, मार गिराए 13 शाहिद ड्रोन

World August 16, 2023 रिपोर्टर: shailesh
रूस ने यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह को फिर बनाया निशाना, मार गिराए 13 शाहिद ड्रोन

रूस ने यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह को फिर बनाया निशाना, मार गिराए 13 शाहिद ड्रोन

कीव : रूस ने बीती रात दक्षिणी यूक्रेन के बंदरगाह शहर ओडेसा पर फिर से हवाई हमले किए। वहीं, उसने शहर की ओर निशाना बनाकर दागे गए 13 शाहिद ड्रोन मार गिराए। इसके अलावा डेन्यूब नदी पर स्थित एक बंदरगाह को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

किसी के हताहत की खबर नहीं

ओडेसा के गवर्नर ओलेह कीपर ने बुधवार को बताया कि डेन्यूब में स्थित बंदरगाह और अनाज बुनियादी ढांचा को मुख्य रूप से निशाना बनाया गया था। हालांकि, कीपर का कहना है कि हमले में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

शहीद ड्रोनों को किया नष्ट

दक्षिण में यूक्रेन के ऑपरेशनल कमांड ने कहा कि रूस ने उस क्षेत्र पर हमला किया, जहां एक बंदरगाह स्थित है। साथ ही अनाज और कृषि मशीनरी वाले हैंगर को भी नष्ट कर दिया। वहीं, यूक्रेन की वायु सेना का कहना है कि उसने ओडेसा और पड़ोसी मायकोलाइव क्षेत्र में 13 शहीद ड्रोनों को नष्ट कर दिया है।

यूक्रेन ने फिर किया कब्जा

इस बीच, यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के प्रवक्ता एंड्री कोवालिओव ने बुधवार सुबह बताया कि उनकी सेना ने पूर्वी डोनेट्स्क क्षेत्र के उरोजाइन गांव पर दोबारा कब्जा कर लिया है, जहां हाल के दिनों में भीषण लड़ाई हुई थी। बता दें, रूस के कब्जे वाले डोनेट्स्क शहर से लगभग 100 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित उरोजाइन, स्टारोमायोर्सके गांव के पास स्थित है, जिस पर यूक्रेनी सैनिकों ने लगभग दो सप्ताह पहले दोबारा कब्जा कर लिया था।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds