रायपुर : केंद्र सरकार ने एलपीजी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन की बुकिंग पाबंदी खत्म कर दी है. अब ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में 25 दिन का समान नियम लागू होगा. 25 दिन पूरे होते ही अगली एलपीजी रीफिल बुकिंग की जा सकेगी.
केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने फैसले की जानकारी दी. तेल विपणन कंपनियों को नियम तत्काल लागू करने के निर्देश दिए गए हैं. एलपीजी आपूर्ति में सुधार और बैकलॉग घटने के बाद यह राहत दी गई है. इससे ग्रामीण उपभोक्ताओं को अब 20 दिन पहले रीफिल बुकिंग की सुविधा मिलेगी.
अमेरिका-ईरान युद्ध थी सबसे बड़ी वजह
मंत्री ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग के दौरान एलपीजी सप्लाई पर दबाव बना था. इसी दौरान 9 मार्च 2026 को शहरी इलाकों में रिफिल बुकिंग का अंतर 25 दिन और 12 मार्च को ग्रामीण इलाकों में 45 दिन कर दिया गया था.
मंत्री सुरेश गोपी ने आगे कहा कि एलपीजी सप्लाई की मौजूदा स्थिति में सुधार देखा गया है और पेंडिंग बुकिंग में कमी आई है. यही वजह है कि केंद्र सरकार ने ग्रामीण पाबंदी को हटा दिया है.