लॉगिन

भारतीय क्रिकेट में मचा बवाल, 5 खिलाड़ियों के पास मिली शराब की 27 बोतलें और दो पेटी बीयर

Sports January 29, 2024 रिपोर्टर: Javed Akhtar
भारतीय क्रिकेट में मचा बवाल, 5 खिलाड़ियों के पास मिली शराब की 27 बोतलें और दो पेटी बीयर

भारतीय क्रिकेट में मचा बवाल, 5 खिलाड़ियों के पास मिली शराब की 27 बोतलें और दो पेटी बीयर

नईदिल्ली। Saurashtra Cricket Association U-23 Cricketers: भारतीय क्रिकेट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। ये घरेलू टीम के 5 खिलाड़ी सवालों को घेरे में आ गए हैं। इन खिलाड़ियों के पास से एक घरेलू टूर्नामेंट के बीच शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। ये खिलाड़ी सौराष्ट्र की अंडर-23 टीम के खिलाड़ी हैं। ये खिलाड़ी सीके नायडू ट्रॉफी में सौराष्ट्र की अंडर-23 टीम का हिस्सा हैं।

सौराष्ट्र के 5 खिलाड़ियों के पास मिली शराब की बोतलें
सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-23 टीम के 5 क्रिकेटर्स की किट में से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर शराब की 27 बोतलें और दो पेटी बीयर पकड़ी गई हैं। यह घटना 25 जनवरी को सीके नायडू ट्रॉफी में मेजबान चंडीगढ़ पर सौराष्ट्र की जीत के बाद हुई। जब वह चंडीगढ़ से राजकोट वापस जा रहे थे। बता दें चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कार्गों में सामान रखने से पहले किट की जांच की गई तो टीम के 5 खिलाड़ियों की किट के साथ 27 बोतल शराब और 2 बीयर की पेटी पाई गई। हालांकि, पुलिस की तरफ से कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने जारी किया बयान
सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने एक बयान में कहा कि चंडीगढ़ में एक कथित घटना हुई है जिसे सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के संज्ञान में लाया गया है। कथित घटना दुर्भाग्यपूर्ण और असहनीय है। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन की आचार/अनुशासनात्मक समिति और शीर्ष परिषद घटना की गहराई से जांच करेगी और उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी।

ड्राई स्टेट है गुजरात
बता दें गुजरात एक ड्राई स्टेट है, इसलिए किसी को भी राज्य में शराब ले जाने की अनुमति नहीं है। हालांकि, राज्य सरकार उन विजिटर्स को परमिट जारी करती है जो इसके समर्पित आउटलेट से शराब खरीद सकते हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds