लॉगिन

रायपुर में दिनदहाड़े कारोबारी से लूट : पंडरी में कट्टा अडाकर रुकवाई कार, फिर उड़ा लिए 15 लाख व सोने की अंगूठी

Chhattisgarh August 12, 2025 रिपोर्टर: shailesh
रायपुर में दिनदहाड़े कारोबारी से लूट : पंडरी में कट्टा अडाकर रुकवाई कार, फिर उड़ा लिए 15 लाख व सोने की अंगूठी

रायपुर में दिनदहाड़े कारोबारी से लूट : पंडरी में कट्टा अडाकर रुकवाई कार, फिर उड़ा लिए 15 लाख व सोने की अंगूठी

रायपुर। पंडरी थाना क्षेत्र में तीन बदमाशों ने चाकू तथा कट्टा दिखाकर कारोबारी से15 लाख रुपए लूट लिए। घटना सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे की है। कारोबारी बैंक रुपए जमा करने जा रहा था, इस दौरान बदमाशों ने शिकार बनाया। पुलिस को फिलहाल पुलिस को लुटेरों के बारे में अब तक किसी भी प्रकार का कोई सुराग नहीं मिला है। विधानसभा वालफोर्ट निवासी बोरवेल ने पार्ट्स कारोबारी चिराग जैन के साथ लूट के शिकार हुए हैं।

चिराग ने पुलिस को बताया कि वह घर से रकम लेकर बैंक जमा करने जा रहा था। इस दौरान कांपा रेलवे क्रासिंग के पास बगैर नंबर प्लेट की पत्सर बाइक में तीन लड़के आए। रोड खराब होने की वजह से चिराग कार धीरे चला रहे थे। कारोबारी के पास पहुंचे एक लड़के ने कार का शीशा खटखटाकर खुलवाया। शीशा खोलने पर उस लड़के ने चिराग पर कट्टा तान दिया। कट्टा अड़ाने के बाद बदमाशों ने कारोबारी से कार का दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलने के बाद कार में दो बदमाश सवार हो गए।

एक बदमाश बाइक से कार का पीछा करते पहुंचा

कारोबारी के अनुसार, जो दो बदमाश उसकी कार पर सवार हुए थे, उनका एक साथी दोपहिया लेकर कार का पीछा करते हुए आया। कारोबारी को लूटने के बाद बदमाश उसी बाइक से भागे। बदमाश कारोबारी को जिस मार्ग से ले गए थे, उसी मार्ग से भागे हैं। कारोबारी के साथ जहां लूट हुई है, वह पूरी तरह से सूनसान इलाका है। दिन के समय भी वहां लोगों की आवाजाही नहीं के बराबर रहती है। साथ ही घटनास्थल से लेकर कारोबारी के साथ जहां लूट हुई है. उस मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। इस वजह से पुलिस को बदमाशों की पतासाजी करने में परेशानी हो रही है।

पहले से रैकी कर की वारदात

वारदात के तरीके को देखते हुए पुलिस को आशंका है कि कारोबारी से लूट करने वाले बदमाशों ने पहले आसपास के एरिया की अच्छे से रैकी की होगी। इसके बाद लूट की घटना की होगी। बदमाशों की पतासाजी करने पुलिस कारोबारी के घर से निकलने से लेकर घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल करने अलग से टैक्निकल टीम लगाई है।

तीन से चार दिन की बिक्री की रकम

कारोबारी ने जैसा पुलिस को बताया है, उनकी दुकान में बिक्री की तीन से चार दिन की रकम को वह शनिवार को अपने ऑफिस देवेंद्र नगर से अपने घर ले गए थे। बैंक खुलने पर उसी पैसे को वह बैंक में जमा करने घर से निकले थे। अब पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि कारोबारी के पास इतनी बड़ी रकम होने की गोपनीय जानकारी बदमाशों तक कैसे पहुंची। बहरहाल पुलिस कारोबारी के बयान के आधार पर लूट का अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

सूनसान मार्ग पर ले जाकर की लूट

कारोबारी के अनुसार , कार में सवार बदमाशों में एक ने जेब से चाकू निकाल कर उसके गले पर टिका दिया, दूसरा बदमाश उसे कट्टा से कवर कर कांपा रेलवे यार्ड जाने वाले मार्ग खमतराई की ओर कार की दिशा मुड़वाकर ले गया। तीन किलोमीटर अंदर जाने के बाद बदमाशों ने कार रुकवाई और कार की सीट पर रखा नोटों से भरा बैग के साथ कारोबारी की सोने की अंगूठी और चेन लूटकर फरार हो गए।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds