एक्सिस बैंक में डकैती : पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता, छापेमारी कर बिहार से 2 डकैतों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के एक्सिस बैंक में हुई सबसे बड़ी डकैती मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. रायगढ़ पुलिस ने मामले में फरार हुए “शेरघाटी गैंग” के डकैतों की पतासाजी में सीएसपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में बिहार, झारखंड रवाना हुई स्पेशल टीम ने बिहार के गया जिले में छापेमारी कर गैंग के 2 डकैतों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गए आरोपियों के नाम निलेश उर्फ नीतीश जादव और प्रकाश उर्फ पवन उर्फ पंकज जाधव है.

बता दें कि “शेरघाटी गैंग” के इन डकैतों ने 19 सितंबर की सुबह सशस्त्र हथियारों के साथ रायगढ़ के ढिमरापुर चौक स्थित एक्सिस बैंक की मुख्य शाखा में डकैती की घटना को अंजाम दिया था. जिसमें डकैत बैंक से नकद 4.19 करोड़ रूपये और 78 पैकेट सोने के जेवरात (वजन- 2 किलो 91 ग्राम) कुल 5.62 करोड़ रूपये लेकर अलग-अलग वाहनों से फरार हो गये थे. राज्य की सबसे बड़ी बैंक डकैती को छत्तीसगढ़ पुलिस ने चैलंज स्वरूप लिया गया.

छत्तीसगढ़ पुलिस के डीजीपी अशोक जुनेजा ने तत्काल पड़ोसी राज्यों के आला अधिकारियों से संपर्क करते हुए स्थानीय पुलिस को सहायता उपलब्ध कराई और आईजी बिलासपुर रेंज अजय कुमार यादव और डीआईजी रामगोपाल गर्ग खुद रायगढ़ में कैंप कर केस की कमान संभालते हुए मॉनिटरिंग के लिए मौजूद रहे. जिनके मार्गदर्शन में विभिन्न जिलों के साथ समन्वय बनाते हुए रायगढ़ पुलिस एतिहासिक रूप से शत प्रतिशत बरामदगी करते हुए “शेरघाटी गैंग” बिहार के 05 डकैत- (1) राकेश कुमार गुप्ता (2) उपेंद्र सिंह (3) निशांत उर्फ पंकज कुमार महतो उर्फ राजेश दास (4) राहुल कुमार सिंह (5) अमरजीत कुमार को गिरफ्तार कर आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया.

गिरफ्तार आरोपी
(1) निलेश कुमार उर्फ नीतीश जाधव (यादव) उम्र 25 साल निवासी ग्राम नवागर्दन थाना बाराचट्टी जिला गया (बिहार)

(2) प्रकाश उर्फ पवन कुमार उर्फ पंकज जाधव (यादव) उम्र 28 साल निवासी ग्राम घिरसिंदीकला थाना बाराचट्टी जिला गया (बिहार)

जब्त हथियार और सामान

01 पिस्टल, 01 कट्टा, पिस्टल के 10 जिंदा राउंड, कट्टा के 06 जिंदा राउंड, 02 बाइक, 02 मोबाइल, घटना में प्रयुक्त चाकू.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds