CG सड़क हादसा : स्वास्थ्य मंत्री ने घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल, इलाज के दौरान मौत, आरोपी कार चालक गिरफ्तार

कोरबा। सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल पहुंचाया। दरअसल, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी ठोकर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार खून से लथपथ होकर सड़क पर पड़ा हुआ था। वहां से स्वास्थ्य मंत्री का काफिला गुजर रहा था। मंत्री ने काफिला रूकवाया और घायल को अस्पताल पहुंचाया। यह घटना एनएच मुख्य मार्ग पाली फॉरेस्ट रेस्ट हाउस के पास की है।

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी ठोकर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार खून से लथपथ होकर सड़क पर पड़ा हुआ था। वहां से स्वास्थ्य मंत्री का काफिला गुजर रहा था। मंत्री ने काफिला रूकवाया और घायल को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान घायल युवक की मौत हो गई।

कार चालक को पुलिस ने पकड़ा

बताया जा रहा है कि, मृतक राम अवतार जगत पोलमी का रहने वाला था। वह पाली स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में लिपिक के पद पर काम करता था। सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। वहीं पाली पुलिस ने फरार कार चालक को टोल नाका के पास पकड़ लिया और आगे की कार्रवाई जारी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds