सड़क हादसा: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, एक बच्ची- महिला सहित तीन की मौत

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बारातियों से भरी बस 60 फीट नीचे खाई में गिरी। इस हादसें तीन की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्ची, एक महिला, और एक पुरुष शामिल है। वहीं सात लोगों गंभीर रूप से घायल है। करीब 56 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है जिनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही बलरामपुर जिला कलेक्टर राजेंद्र कटारा जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना है। मामला चांदो थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, गुरूवार को शंकरगढ़ के बेलकोना गांव से एक बस में करीब 70 से 80 लोग सवार होकर झारखंड बारात जा रहा था। इसी दौरान कंठी घाट के पास बस अनियंत्रित होकर 60 फीट नीचे खाई में गिर गई। इस हादसें तीन की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्ची, एक महिला, और एक पुरुष शामिल है। वहीं सात लोगों गंभीर रूप से घायल है। करीब 56 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है जिनका इलाज चल रहा है।