लॉगिन

‘बदले की कार्रवाई शुरू’… कांग्रेस नेताओं पर FIR को लेकर सांसद दीपक बैज और पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने साधा निशाना, कहा- हम डरने वाले नहीं है

POLITICS January 26, 2024 रिपोर्टर: Javed Akhtar
‘बदले की कार्रवाई शुरू’… कांग्रेस नेताओं पर FIR को लेकर सांसद दीपक बैज और पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने साधा निशाना, कहा- हम डरने वाले नहीं है

‘बदले की कार्रवाई शुरू’… कांग्रेस नेताओं पर FIR को लेकर सांसद दीपक बैज और पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने साधा निशाना, कहा- हम डरने वाले नहीं है

रायपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) में कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर के मामले को लेकर पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और पीसीसी चीफ दीपक बैज का बयान सामने आया है. पूर्व गृहमंत्री ने ईडी की एफआईआर को लेकर कहा है कि सरकार को दो महीने हुए नहीं और बदले की कार्रवाई शुरू. लोकसभा चुनाव में इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा. कांग्रेस और मजबूत होगी.

वहीं शराब और कोयला घोटाले में कांग्रेस नेताओं पर हुई एफआईआर को लेकर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि मुझे अभी इस मामले की पूरी जनाकारी नहीं है. एसीबी में एफआईआर की अपुष्ट ख़बर आई है. लोकसभा चुनाव के चलते भाजपा सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है. राजनीति से प्रेरित कर्रवाई हो रही है. संवैधानिक संस्थाओं को खत्म किया जा रहा है. कांग्रेस इससे डरने वाली नहीं है.

बता दें कि इस मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी सवाल उठा चुके हैं. उन्होंने कहा है कि 3 साल से ईडी और आईटी जांच कर रहे हैं. जांच में पूर्व मंत्रियों का नाम नहीं था, लेकिन आज षड़यंत्र के तहत कार्रवाई हो रही है. यह पूरी कार्रवाई लोकसभा के मद्देनजर की जा रही है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds