लॉगिन

डीआरएम बनकर 9 लाख की ठगी, रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Chhattisgarh October 16, 2025 रिपोर्टर: shailesh
डीआरएम बनकर 9 लाख की ठगी, रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

डीआरएम बनकर 9 लाख की ठगी, रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

भिलाई। पुराने भिलाई थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी के साथ नया ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। जहां केवायसी कराने के बहाने एक वृद्ध पीड़ित को फसा के बैंक से पैसे निकाल लिए गए। थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आरोपी ने पेंशन की केवायसी करने के बहाने वृद्ध पीड़ित को झाँसा दिया और मोबाइल में भेजी गई खतरनाक फाइल पर क्लिक करवा कर पीड़ित के तीन बैंक खातों से कुल  ₹8.88 लाख निकाले लिए।

शुरूआती जांच के मुताबिक, ठग ने खुद को डीआरएम (डिविजनल रेलवे मैनेजर) कार्यालय का कर्मी बताया और पीड़ित का उस पर विश्वास होते ही उसने पीड़ित को आईआरसीटीसी सेल्फ एप से जुड़ी बताई जाने वाली एक फाइल भेजी। पीड़ित ने जैसे ही उस फाइल पर क्लिक किया, मोबाइल हैक हो गया और मोबाइल के बैंकिंग ऐप्स और बाकि सेंसिटिव इनफार्मेशन भी उसने एक्सेस कर ली। इसके अलावा पीड़ित के तीन अलग-अलग खातों से चरणों में लाखों रुपये ट्रांसफर कर लिए गए।

घटना की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पूछताछ के समय पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने बातचीत के दौरान सरकारी अफसर होने का भरोसा दिलाया और पीड़ित इसको सरकारी कार्य का हिस्सा ही समझ रहा था, इसलिए उसने बिना शक के फाइल खोली पर यही एक क्लिक उसके लिए महँगा साबित हुआ।पुलिस फ़िलहाल इस मामले में डिजिटल फॉरेंसिक टीम की मदद से ट्रेसिंग कर रही है ताकि ट्रांज़ैक्शन के स्रोत और पैसों के आगे के मार्ग का पता लगाया जा सके।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds