पूंछ पकड़कर तेंदुए का रेस्क्यू, जाल बिछाते समय अचानक आ धमका था तेंदुआ

Umaria : मध्य प्रदेश के उमरिया में खूंखार तेंदुए की पूंछ पकड़कर रेस्क्यू करने का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो 10 नवंबर का बताया जा रहा है। दरअसल, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 9 लोगों को घायल कर दिया था। जिसके बाद वन विभाग ने रेस्क्यू के लिए जाल बिछाया था। इस दौरान तेंदुए ने कर्मचारियों पर हमला कर दिया। जिसमें पांच लोग घायल हुए थे।

बीते दिनों उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक तेंदुए ने 9 लोगों को घायल कर दिया था। जिसके बाद वन विभाग ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया। मानपुर बफर के ग्राम खोरी में तेंदुए की लोकेशन मिलने के बाद तीन ट्रैप केज लगाए जाने थे। दो पिंजरे लगाकर दोनों में बकरे बांधे गए थे। वहीं तीसरा पिंजरा लगाने के दौरान अचानक तेंदुआ आ धमका और कर्मचारियों पर अटैक कर दिया।

वनकर्मी ने तेंदुए की पूंछ पकड़कर उसे पिंजरे में डाला। रेस्क्यू के दौरान पांच लोग घायल हुए थे। रेस्क्यू का खतरनाक वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि रेस्क्यू किए गए इस तेंदुए की 11 नवंबर को मुकुंदपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds