आज ही बेडरूम से हटा दें ये चीजें, बनती हैं दुर्भाग्य और क्लेश का कारण

वास्तु के अनुसार घर की हर चीज सही दिशा और सही स्थान पर रखी जानी चाहिए। घर की हर दिशा में अपनी ऊर्जा होती है। वास्तु शास्त्र में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के कई नियम बताए गए हैं। इन नियमों का पालन करने से घर में खुशहाली आती है। साथ ही सुख-समृद्धि में भी वृद्धि होती है। कई बार हम घर की सजावट के लिए तरह-तरह की चीजें अपने घर में रख लेते हैं, जो हमारे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। खासतौर पर बेडरूम में रखी कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जो दुर्भाग्य और धन हानि का कारण बनती हैं।

ध्यान रखें ये नियम

– अपने बेडरूम में बेड के सामने कभी भी आईना या फिर ड्रेसिंग टेबल ना रखें। सुबह उठते से ही आईना देखना अशुभ माना जाता है। इससे रिश्तों पर प्रभाव पड़ता है। साथ ही असफलता प्राप्त होती है। जीवन में दुर्भाग्य आता है।

– बेडरूम में किसी मृत व्यक्ति की तस्वीर कभी नहीं लगानी चाहिए। पूर्वजों की तस्वीर बेडरूम में लगाना नींद में परेशानी डालता है।

– बेडरूम में कभी भी धारदार या नुकीली वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए। ना ही कांटेदार इनडोर प्लांट्स लगाने चाहिए।

– बेडरूम में कभी भी झाड़ू न रखें। झाड़ू रखने से सेहत और रिश्तों पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। साथ ही सोते समय पर्स या कोई गैजेट पास न रखकर सोएं।

– सिरहाने के पास दवाइयां, खाने-पीने की चीजें या कोई फालतू सामान नहीं रखना चाहिए। इससे नींद में बाधा आती है।

– बेडरूम में कभी भी जूते-चप्पल ना रखें। अपनी स्लीपर भी सिरहाने के पास नहीं रखकर सोना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मकता आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds