केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को राहत, SC ने राज्यसभा निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका की खारिज

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। राज्यसभा निर्वाचन को चुनौती वाली याचिका सुनने से शीर्ष अदालत ने इनकार कर दिया है। कांग्रेस नेता गोविंद सिंह ने कहा था कि सिंधिया पर 2018 में भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में एक FIR दर्ज हुई थी, लेकिन उन्होंने चुनाव नामांकन में इसकी जानकारी नहीं दी।