परिजन नहीं थे शादी के लिए तैयार, प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की खुदखुशी

मुंगेली : लालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिजराकापा कला में प्रेमी जोड़े ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही लालपुर पुलिस मौक़े पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रेमी जोड़ा शादी करना चाहते थे लेकिन दोनों की जाति अलग होने के कारण घरवाले शादी करने से मना कर रहे थे। इससे नाराज प्रेमी जोड़े ने घातक कदम उठाते हुए फांसी लगा ली। मृतक युवक दुकालू धीवर बिलासपुर में रहता था और मृतका धनेश्वरी ध्रुव रायपुर में अपने मां-बाप के साथ रहती थी।

एक महीने पहले ही मृतका दादी के घर बिजराकापा कला आई हुई थी। जहां उसका प्रेमी दुकालू उससे मिलने आया हुआ था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन घरवालों के नहीं मामने पर दोनों ने मृतका की दादी के घर में ही पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस को सूचना मिलने के बाद दोनों के स्वजन को घटना की जानकारी दी गई। उनके आने के बाद दोनों के शव को नीचे उतारा गया। इसके बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। लालपुर पुलिस मामले में मर्ग कायम जांच विवेचना में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds