मुंगेली में रिश्ते हुए कलंकित,चाचा ने भतीजी से किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंगेली : मुंगेली के पथरिया थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। जिसने ना सिर्फ एक रिश्ते बल्कि पूरे समाज क़ो कलंकित कर दिया है। दरअसल पथरिया थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जो पीड़ित लड़की का रिश्ते में चाचा बताया जा रहा है। पुलिस ने बच्ची एंव परिजनों की शिकायत पर आरोपी चाचा को गिरफ्तार किया है।
पथरिया थाना प्रभारी एसके शर्मा ने बताया की प्रार्थीया थाने आकर शिकायत दर्ज कराई जिसमे बताया गया उसके चाचा आरोपी यमुना गोस्वामी पिता नागेंद उम्र 30 वर्ष ग्राम जेवरा के द्वारा नाबालिक बच्ची को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ आठ माह से लगातार दैहिक शोषण कर रहा था साथ ही इस घटना का आरोपी के पत्नी द्वारा विरोध करने पर आरोपी पत्नी से साथ भी मारपीट करता था।
पुलिस ने बच्ची से पूछताछ की पूछताछ में मामला सही पाए जाने के बाद आरोपी चाचा को पुलिस ने 24 घंटे मे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपी चाचा के ऊपर धारा 376,376(2) 506, 323, भा. द. वी. 4,6पस्को एक्ट के तहत दिन गुरवार को जेल भेज दिया गया है।