Rekha Gupta will be the new CM of Delhi, रायपुर. दिल्ली में भाजपा विधायक दल की बैठक में Rekha Gupta के नाम पर मुहर लगी. वह कल दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी. रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुने जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया कि Rekha Gupta को दिल्ली भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और आपके ओजस्वी नेतृत्व में निश्चित ही दिल्ली राज्य प्रगति के आदर्श प्रतिमान स्थापित करेगा.
बता दें कि रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी. वहीं मौजूदा समय में देश की दूसरी महिला सीएम बनेगी हैं. वो शालीमार बाग से विधायक हैं. उन्होंने आप नेता बंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया है. रेखा गुप्ता BJP महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं. वो दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ की सचिव और अध्यक्ष रहीं. इसके साथ ही 2007 और 2012 में उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद चुनी गईं. उन्हें पिछले दो विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था.