आत्मानंद स्कूलों में 1 से 12वीं कक्षा में प्रवेश के लिए पंजीयन आज से शुरू,पूरी जानकारी देखे

रायपुर : अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पढ़ने का सपना देख रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। चार अक्टूबर यानी आज से पांच नए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहे हैं। छात्रों को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश के लिए https://cgschool.in/Saems/StudentAdmission/StudentAdmission.aspx पोर्टल में पंजीयन कराएं। सीटों की संख्या से अधिक आवेदन आने पर लाटरी के माध्यम से छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।

नए शुरू हो स्कूलों में पहली से बाहरवीं कक्षा तक की पढ़ाई होगी। हर कक्षा में 40-40 छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। इस लिहाज से लगभग 2400 छात्रों को अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश मिलेगा। शहर के माधवराव सप्रे शाला, त्रिमूर्ति नगर, शशिबाला स्कूल गुढ़ियारी, रायपुरा और गंगानगर भनपुरी ये पांच स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम बनाया जा रहा है। माधवराव सप्रे स्कूल को पिछले साल स्वामी आत्मानंद बना लिया गया था, लेकिन इसमें अभी हिंदी मीडियम की पढ़ाई होती है। इसे अंग्रेजी माध्यम करने की मांग की गई थी।

वर्तमान समय में जिले में 32 अंग्रेजी माध्यम स्कूल चल रहे हैं। इन पांच स्कूलों के खुल जाने के बाद जिले में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम के स्कूल 37 हो जाएंगे। बीपी पुजारी, आरडी तिवारी, और शहीद स्मारक तीन स्कूलों को छोड़कर बाकि 34 स्कूल हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम के है। इसी तरह मायाराम सुरजन, जेआर दानी, जेएन पांडेय और माधव राव सप्रे स्कूल चार हिंदी माध्यम के स्कूल है। हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों को मिलाकर जिले में 36 स्कूलों में पढ़ाई हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds