भाजपा नेता की हत्या को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने कहा, सियासी षड्यंत्र के तहत करवाई गयी है असीम राय की हत्या

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर में भाजपा  नेता की हत्या मामले में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि, बीजेपी नेता असीम राय की हत्या सबके लिए बड़ी क्षति है। हम कल वहां गए थे। यह घटना राजनीतिक षड्यंत्र हो सकती है, इस मामले की पूरी जांच की जाएगी।

वहीं कांग्रेस के नए प्रभारी सचिन पायलट पहली बार छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। इस पर केदार कश्यप ने उन्हें घेरते हुए कहा कि, सचिन पायलट कितने पैराशूट उतारेंगे, कितने लोग बाहर से आएंगे देखते हैं। कुमारी शैलजा पर लेन-देन के गंभीर आरोप लगे थे। उम्मीद करते हैं वैसे आरोप सचिन पायलट पर न लगें।

भगवान राम सबके हैं

कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि, बीजेपी राम मंदिर पर राजनीति कर रही है। इस पर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि, भगवान राम सबके हैं क्या BJP क्या कांग्रेस? कांग्रेस का वास्तविक चेहरा सबके सामने आ गया है। कांग्रेस के लोग अब धर्म विरोधी हो गए हैं।

बीजेपी में छोटा कार्यकर्ता भी बड़ा नेता बन सकता है-केदार

बीजेपी विधायकों को लोकसभा की टिकट दे सकती है। इस मामले में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि, बीजेपी में छोटा कार्यकर्ता भी बड़ा नेता बन सकता है।  यह सिर्फ भाजपा में ही संभव है। पार्टी लगातार लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही है।

मंत्री केदार के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया

पखांजूर में बीजेपी नेता की हत्या को केदार कश्यप ने  राजनीतिक षड्यंत्र बताया। इस मामले में कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला का ने पलटवार करते हुए कहा कि, सरकार बीजेपी की है, उन्हें जांच कराने से किसने रोका है? कांग्रेस सरकार थी तो टारगेट किलिंग कहते थे अब क्या है? छत्तीसगढ़ में सरकार बीजेपी से संभल नहीं रही है। प्रदेश में लगातार अपराधिक घटनाएं हो रही हैं।  अराजक तत्वों के हौसले बुलंद हो गए हैं और इनकी सरंक्षक बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button