लॉगिन

VIDEO : जेल से छुटकर आए बदमाश ने की चाकूबाजी, सोशल मीडिया पर लाइव आकर दी फिर से चाकू मारने की धमकी

Chhattisgarh December 21, 2024 रिपोर्टर: shailesh
VIDEO : जेल से छुटकर आए बदमाश ने की चाकूबाजी, सोशल मीडिया पर लाइव आकर दी फिर से चाकू मारने की धमकी

VIDEO : जेल से छुटकर आए बदमाश ने की चाकूबाजी, सोशल मीडिया पर लाइव आकर दी फिर से चाकू मारने की धमकी

रायपुर। रायपुर में चाकूबाजी की वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. सोशल मीडिया पर चाकूबाज युवक खुलेआम गाली-गलौच करते हुए चाकू मारने की धमकी दे रहे है. एक बार फिर राजधानी में जेल से छूटकर आए आरोपी ने चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया है. युवक को चाक़ू मारने के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फिर से चाकू मारने की धमकी दी.

जानकारी के मुताबिक, मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है. यहां एक 18 वर्षीय युवक आरव धोटे पर मोहल्ले के ही प्रीतम यादव ने हमला कर दिया. घटना 19 दिसंबर की शाम 7:30 बजे की है. आरव बाजार गया हुआ था, इस दौरान अमृत चौक के पास प्रीतम ने नुकीली चीज से दाहिने पैर पर वार कर दिया. जिससे आरव बुरी तरह से घायल हो गया.

थाने में ऍफ़आईआर दर्ज करवाने पर आरोपी ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर दोबारा चाकू मारने की धमकी दी. इस वीडियो में आरोपी प्रीतिम अपने साथियों के साथ हाथ में धारदार हथियार लेकर दोबारा चाकू मारने की धमकी दे रहा है। घटना की जानकारी के बाद टिकरापारा पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds