लॉगिन

घुटने टेकता ‘लाल आतंक’ : एक साथ 64 लाख के 30 इनामी सहित 71 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Chhattisgarh September 24, 2025 रिपोर्टर: shailesh
घुटने टेकता ‘लाल आतंक’ : एक साथ 64 लाख के 30 इनामी सहित 71 नक्सलियों ने किया सरेंडर

घुटने टेकता ‘लाल आतंक’ : एक साथ 64 लाख के 30 इनामी सहित 71 नक्सलियों ने किया सरेंडर

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में आज बहुत बड़ा नक्सल सरेंडर हुआ है. यहां एक साथ 71 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आकर हथियार डाल दिए हैं. मुख्य धारा में लौटने वाले नक्सलियों का पुलिस अफसरों ने स्वागत किया.

नक्सलियों को लगा बड़ा झटका 

छत्तीसगढ़ में नक्सल संगठन को बार-बार बड़ा झटका लग रहा है. उनके कई बड़े नक्सल लीडर एनकाउंटर में ढेर हो रहे हैं. नक्सलवाद बहुत कमजोर पड़ रहा है. अब बचे नक्सली भी हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में वापस लौट रहे हैं. इसी के तहत दंतेवाड़ा में आज बहुत बड़ा सरेंडर हुआ है. यहां 71 नक्सली एक साथ पुलिस के पास पहुंचे और सरेंडर कर दिया.

30 नक्सलियों पर है इनाम

सरेंडर करने वाले इन 71 नक्सलियों में से 30 नक्सलियों पर इनाम घोषित है. ये कल 64 लाख रुपये के इनामी नक्सली हैं. पुलिस अफसरों ने नक्सल अभियान में इसे एक बड़ी सफलता बताया है. सरेंडर नक्सलियों ने भी कहा कि वे नक्सलवाद से तंग आ चुके हैं, इसलिए हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्य धारा में लौटे हैं. ये सभी बस्तर क्षेत्र के अलग-अलग इलाके में सक्रिय होकर काम कर रहे थे,

मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य

दरअसल मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलियों का खात्मा करने का लक्ष्य रखा गया है. अमित शाह की इस घोषणा के बाद से ही प्रदेश में पुलिस लगातार अभियान चला रही है. नक्सल अभियान में छत्तीसगढ़ में पुलिस और सुरक्षाबलों ने कई नक्सलियों को ढेर किया है. कई बड़े नक्सली संगठन छोड़कर सरेंडर करने को मजबूर हुए हैं.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds