स्कूल शिक्षा विभाग में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है. प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती निकली है. भर्ती प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के रिक्त पदों के लिए होगी. लोक शिक्षण संचालनालय विभाग ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, 100 पदों पर भर्ती होगी. ऐसे में प्रदेश के योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए मंगलवार, 7 अक्टूबर से आवेदन कर सकते हैं.

लोक शिक्षण संचालनालय विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2025 से शुरू हो गई है. अभ्यर्थी 13 अक्टूबर तक आवेदन जमा कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत प्राथमिक स्कूल, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक स्कूलों के रिक्त पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं.

स्पेशल एजुकेटर भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू- 7 अक्टूबर 2025

आवेदन करने की अंतिम तिथि -13 अक्टूबर 2025

इस प्रक्रिया से करें स्पेशल एजुकेटर भर्ती के लिए आवेदन

आवेदन जमा करने का पता- छत्तीसगढ़ के सभी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में

अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा. आवेदन केवल पंजीकृत डाक या व्यक्तिगत रूप से ही स्वीकार किए जाने की सुविधा विभाग ने दी है. यह भर्ती मेरिट के आधार पर की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds