लॉगिन

टीनएज में शारीरिक शोषण की शिकार हुईं रवीना, बसों में सफर करते वक्त हुई छेड़छाड़

BOLLYWOOD March 6, 2023 रिपोर्टर: shailesh
टीनएज में शारीरिक शोषण की शिकार हुईं रवीना, बसों में सफर करते वक्त हुई छेड़छाड़

टीनएज में शारीरिक शोषण की शिकार हुईं रवीना, बसों में सफर करते वक्त हुई छेड़छाड़

मुंबई : रवीना टंडन बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और निडर होकर अपनी राय रखती हैं। रवीना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में रवीना ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ ऐसा खुलासा कर दिया है कि किसी के लिए भी यकीन कर पाना मुश्किल है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी कहानी बयां की है और बताया है कि वह भी शारीरिक शोषण का शिकार हो चुकी हैं। इस खुलासे के बाद अभिनेत्री के फैंस हैरान रह गए हैं।

हरे जंगल काटने का किया विरोध

दरअसल रवीना टंडन मेट्रो के लिए काटे जा रहे जंगल के विरोध में हैं। वह नहीं चाहतीं कि मेट्रो 3 कारशेड बनाने के लिए हरे जंगल को काटा जाए। इसी बात को आधार बनाते हुए एक शख्स ने रवीना टंडन से सवाल किया। उस शख्स ने बीते कुछ समय पहले एक शख्स ने सोशल मीडिया पर मुंबई की लोकल ट्रेन का एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रेन यात्रियों से भरी हुई है और कुछ लोग इसके गेट पर भी लटके हैं। ट्रेन स्पीड से चल रही थी, तभी एक लड़का चलती ट्रेन से गिर जाता है।

छेड़छाड़ का शिकार हुईं रवीना

वीडियो शेयर करते हुए एक शख्स ने रवीना टंडन से सवाल किया था, “नमस्ते टंडन रवीना, मेट्रो का विरोध करने के लिए आपने आखिरी बार इस तरह का सफर कब किया था? तुम लोग बेशर्म हो’। इस शख्स के ट्वीट का रवीना टंडन ने जवाब दिया। रवीना ने लिखा, ‘1991 तक मैंने ऐसे ही सफर किया है। एक लड़की होने की वजह से आप की तरह अज्ञात ट्रोल ने मेरा शारीरिक शोषण भी किया है। काम शुरू करने से पहले मैंने सक्सेस देखी और पहली कार भी खरीदी। नागपुर के हो, आपका शहर हरा-भरा है। किसी की सक्सेस या इनकम से जलो मत’।

जब खरीदी पहली कार

रवीना टंडन ने आगे लिखा, किशोरावस्था में बसों में यात्रा की, छेड़छाड़ भी हुई, वह सब कुछ हुआ जिससे ज्यादातर महिलाएं गुजरती हैं। इसके बाद साल 1992 में मैंने अपनी पहली कार ले ली।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds