दो साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, पीड़िता के घर ही ट्रैक्टर चलाता था आरोपित, गिरफ्तार

बालोद : जिले के मंगचुवा थाना क्षेत्र में दो साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के घर ट्रैक्टर चलाने वाले ड्राइवर ने इस घिनौने काम को अंजाम दिया है। मासूम की रोने की आवाज सुनकर उसकी मां पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। स्वजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी प्रदीप कंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना 31 जनवरी की है। बच्ची को उसकी मां ने कमरे की खाट पर सुलाकर काम कर रही थी। इसी समय उनके घर का ट्रैक्टर चालक यशवंत भुआर्य आया और बच्ची को जबरन उठाकर घर से थोड़ी दूर बाड़ी में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची की रोने की आवाज सुनकर उसकी मां गई तो मामले का खुलासा हुआ। थाना प्रभारी कंवर ने बताया कि पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर आरोपित चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds