लॉगिन

आगरा में विदेशी महिला से रेप: जिम इंस्ट्रक्टर ने खुद को बताया RAW एजेंट, हाेटल बुलाकर NRI की लूटी इज्जत

National December 24, 2024 रिपोर्टर: Mahima Yadav
आगरा में विदेशी महिला से रेप: जिम इंस्ट्रक्टर ने खुद को बताया RAW एजेंट, हाेटल बुलाकर NRI की लूटी इज्जत

आगरा में विदेशी महिला से रेप: जिम इंस्ट्रक्टर ने खुद को बताया RAW एजेंट, हाेटल बुलाकर NRI की लूटी इज्जत

Agra NRI Rape Case: यूपी के आगरा में एक कनाडा में रहने वाली एक NRI महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी जिम इंस्ट्रक्टर है। आगरा पुलिस ने इस दुष्कर्म कांड का खुलासा किया है। आगरा पुलिस ने मंगलवार, 24 दिसंबर को बताया कि आरोपी का नाम साहिल शर्मा है। आरोपी ने सोशल नेटवर्किंग एप टिंडर(Tinder) के जरिए भारतीय मूल की कनाडाई महिला से दोस्ती की। आरोपी ने महिला को बताया कि वह एक RAW एजेंट है। इसके बाद मार्च 2024 में महिला को होटल में मिलने बुलाया। होटल पहुंचने पर आरोपी ने महिला को ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया और उसके साथ रेप किया।

जिम इंस्ट्रक्टर के दोस्त ने भी किया महिला का यौन शोषण

आगरा पुलिस ने जिम इंस्ट्रक्टर पर रेप और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया है। एक अंग्रेजी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आगरा पुलिस के मुताबिक, जिस इंस्ट्रक्टर शर्मा का साथ उसके एक दोस्त आरिफ अली ने भी दिया। साथ ही आरिफ अली पर भी महिला ने ब्लैकमेल करने और यौन शोषण का आरोप लगाया है। ऐसे में पुलिस ने आरिफ अली के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

आगरा सिटी डीएसपी ने मामले को लेकर क्या कहा?

आगरा के सिटी डीएसपी सूरज राज ने मीडिया से बताया कि इस मामले में शिकायत मिली थी। जिसके बादजिम ट्रेनर और उसके दोस्त के खिलाफ NRI महिला का यौन शोषण करने का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज करा दिया है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार है। पुलिस आरोपियों को अरेस्ट करने की कोशिशों में जुटी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds