6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म : कुरकुरे खिलाने का लालच देकर नाबालिग ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार   

केशकाल : केशकाल से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना के सामने आने के बाद से ही इलाके में हड़कंप मच गया है। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर संप्रेक्षण गृह जगदलपुर भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग युवक 6 साल की बच्ची को कुरकुरे खिलाने का लालच देकर अपने साथ लेकर गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद नाबालिग ने बच्ची को उसके घर छोड़ दिया। बच्ची को जब पेट दर्द की शिकायत हुई तो परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जब डॉक्टरों ने बच्ची की जांच की तो दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई। इसके बाद डॉक्टरों ने इस पूरे मामले की जानकारी बीएमओ को दी। बीएमओ ने पूरे मामले की जानकारी केशकाल पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को संप्रेक्षण गृह जगदलपुर भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds