heml

Rang Panchami : क्या है रंग पंचमी, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात में क्‍यों है प्रसिद्ध

हिंदू धर्म में रंग पंचमी के त्योहार का खास महत्व है। रंग पंचमी होली के पांचवे दिन चैत्र कृष्ण पक्ष पंचमी पर मनाई जाती है। मालवा में रंग पंचमी का रंग दिखने लायक होता है। यहां इस त्योहार को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात में रंग पंचमी काफी प्रचलित है। हिंदू धर्म में यह मान्यता है कि रंग पंचमी के दिन देवी-देवता रंगों से होली खेलते हैं।

रंग पंचमी मनाने का तरीका

रंग पंचमी का त्योहार होली से संबंधित और काफी हद तक होली की ही तरह मनाया जाता है। ऐसे में इस दिन लोग रंग और गुलाल उड़ा कर अपनी खुशियां मनाते हैं। इसके अलावा बहुत सी जगहों पर इस दिन राधा रानी और कृष्ण को अबीर और गुलाल अर्पित किया जाता है। इसके अलावा इस दिन शोभा यात्राएं भी निकाली जाती है और होली की तरह देव होली के दिन भी लोग एक दूसरे पर रंग और अबीर डालते हैं।

रंग पंचमी का त्योहार मनाने के पीछे एक खास लॉजिक है। लोगों का मानना है कि इस दिन वातावरण में रंग उड़ाने से माहौल सकारात्मक होता है। इसका लोगों के ओवर ऑल पर्सनालिटी पर खासा प्रभाव पड़ता है। उनकी सोचने समझने की क्षमता बढ़ जाती है। साथ ही लोगों को पुण्य भी मिलता है।

रंग पंचमी का मूहूर्त

इस साल रंग पंचमी का त्योहार 12 मार्च 2023 को मनाया जाएगा। रंग पंचमी के साथ होली महोत्सव का भी समापन हो जाएगा। रंग पंचमी की शुरुआत 11 मार्च को रात 10 बजकर 5 मिनट पर ही जाएगी। वहीं, इसका समापन 12 मार्च को रात 10 बजकर 01 मिनट पर होगा।

रंग पंचमी पूरा करने का तरीका

रंग पंचमी पर भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की पूजा की जाती है। इस मौके पर भगवान श्रीकृष्ण और राधा को गुलाल लगाया जाता है। मान्यता है कि गुलाबी और लाल रंग अर्पित करना शुभ होता है। यह करने से दांपत्य जीवन खुशहाल होता है।

खास उपाय करने से मिलेगा लाभ

रंग पंचमी पर कमल के फूल पर बैठी हुईं लक्ष्मी नारायण के चित्र को घर के उत्तर दिशा में रख दें और चित्र के सामने लोटे में जल भरकर भी रखें। फिर गाय के घी से दीपक जलाएं और लाल गुलाब के फूल लक्ष्मी नारायण जी को चढ़ा दें। इसके बाद उनके सामने बैठकर ॐ श्रीं श्रीये नमः मंत्र का तीन बार जाप करें। उनको गुड़ और मिश्री का भोग लगा दें। जब जाप पूरा हो जाए, तो पूजा में रखा जल घर में छिड़क दें।

रंग पंचमी पर भगवान को चढ़ाएं पीला रंग

रंग पंचमी पर भगवान कृष्ण और भगवान विष्णु को पीला रंग अर्पित करना शुभ माना जाता है। इस खास मौके पर उन्हें पीले रंग के वस्त्र पहनाएं और पीले रंग का गुलाल चढ़ाए। वहीं मां लक्ष्मी, हनुमानजी और भैरव नाथ को लाल रंग का गुलाल चढ़ाए। सूर्यदेव को लाल रंग और शनि देव को नीला रंग अर्पित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button