लॉगिन

Rana Daggubati: कानूनी मुसीबत में फंसे बाहुबली के भल्लाल देव, जाने क्यों?

BOLLYWOOD February 11, 2023 रिपोर्टर: shailesh
Rana Daggubati: कानूनी मुसीबत में फंसे बाहुबली के भल्लाल देव, जाने क्यों?

Rana Daggubati: कानूनी मुसीबत में फंसे बाहुबली के भल्लाल देव, जाने क्यों?

हैदराबाद : फिल्म ‘बाहुबली’ के भल्लाल देव यानि एक्टर राणा दग्गुबाती को लेकर एक खबर सामने आ रही है। एक्टर कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर और उनके पिता सुरेश बाबू के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कराया गया है। मामला प्रॉपर्टी विवाद से संबंधित बताया जा रहा है। जल्द ही राणा दग्गुबती को इस मामले में नोटिस जारी किए जाने की जानकारी भी आ रही है।

जमींन विवाद  को लेकर चल रहा क़ानूनी मुकदमा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्ष 2014 में हैदराबाद की फिल्म सिटी के नजदीकी अपनी जमीन को राणा दग्गुबाती और सुरेश बाबू ने एक प्रमोद कुमार नाम के कारोबारी को होटल के लिए पट्टे पर दिया था। कथित तौर पर दग्गुबाती के पिता सुरेश बाबू ने अपनी वह जमीन बेचने को फैसला किया, जिसके चलते सुरेश बाबू ने जमीन खाली करने के लिए प्रमोद कुमार को 5 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया। इसके बाद जमीन खाली करने से प्रमोद के इनकार पर उसके खिलाफ जमीन खाली न करने का मुकदमा भी दर्ज कराया गया। अब प्रमोद ने भी अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

राणा दग्गुबाती और सुरेश बाबू ने पर जमीन खाली करने के लिए धमकी देने का आरोप

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रमोद कुमार ने पुलिस शिकायत में बताया है कि उसे पांच करोड़ रुपये का किसी तरह का भुगतान नहीं किया गया है। साथ ही उस शख्स ने ये आरोप भी लगाया है कि कि राणा दग्गुबाती और सुरेश बाबू ने उसे जमीन खाली करने के लिए धमकाया भी है। ऐसे में जमीन हड़पने के मामले को लेकर प्रमोद ने राणा दग्गुबाती और सुरेश बाबू के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कराया है।

बता दें कि राणा दग्गुबादी साउथ के नामचीन स्टार्स में शुमार हैं। उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो आने वाले समय में राणा दग्गुबाती ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की आगामी वेब सीरीज ‘राणा नायडू’ में नजर आएंगे। यह एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसका टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds